भानगड़ का किला
पुणे का शनीवारवाड़ा किला
इस किले में कई बार लोगों की कराहने की आवाजें सुनाई देती हैं। चांदनी रात में ये जगह और अधिक भयानक हो जाती है। बताया जाता है कि जब पश्चिम भारतीय प्रांत पर पेशवाओं का अधिकार था उस समय पेशवाओं के राजकुमार नारायण नामक बालक की उसके चाची के कहे जाने पर हत्या करवा दी गई थी। और तब से उस राजकुमार की आत्मा यहां घूम रही है। रात को कई बार डरावनी चीखें सुनाई देती हैं।
दिल्ली कैण्ट
भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भी भूत के साए से अछूता नहीं है। दिल्ली का दिल्ली कैण्ट इलाका हरी भरी भूमि से घिरा हुआ है। बताया जाता है कि यहां रात को एक लड़की लोगों से लिफ्ट मांगती है और लिफ्ट देने पर उनके साथ कुछ अनहोनी हो जाती है। दिल्ली केण्ट के इस इलाके में रात को गुजरने वाले वाहनों से एक सफेद साड़ी पहने हुए महिला लिफ्ट मांगती है। अगर कोई उसे लिफ्ट नहीं देता तो वह तेजी से उसका पीछा करने लगती है। लोगों ने बताया है कि उन्होंने इतना तक देखा है कि महिला उनकी कार से भी तेज रफ्तार से उनके आगे गुजर जाती है। जो बहुत डरावना होता है। यह घटना अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ ज्यादा देखने को मिली है।
असम में जतिंगा घाटी
रामूजी फिल्म सिटी हैदराबाद
भूतों को सिर्फ खंडहर ही रास आते हैं तो आपको रामू जी फिल्म सिटी के बारे में जानना होगा। रामू जी फिल्म सिटी के कई होटलों में भूतों का निवास माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फिल्म सिटी निज़ाम सुल्तान की धरती पर बना है, जहां कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थी। यहां कई बार लोगों को विचित्र छाया उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने का आभास हुआ है।
जीपी ब्लॉक मेरठ
हर कोई यहां के बारे में जानता है। इस इलाके में एक दो मंजिला इमारत है, जिसमें कई प्रेत-आत्माएं रहती हैं। इस इमारत में अक्सर चार लोगों को बैठकर ड्रिंक करते हुए देखा जा सकता है। यहां के स्थानीय लोगों को अक्सर ये नज़ारा देखने को मिलता है। कई बार लोगों ने ये भी देखा है कि लाल ड्रेस में कोई लड़की भी घर से बाहर निकलती है।
संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क
मुम्बई राष्ट्रीय पार्क और भयानक होना, कुछ विरोधाभासी लगता है, लेकिन ऐसा है ही। कहा जाता है कि पक्षी अक्सर यहां बिना किसी कारण के गायब या मर जाते हैं और उसका कारण आज तक कोई नहीं जान पाया है।
टनल नंबर 33 शिमला
शिमला-कालका रोड़ पर टनल नम्बर 33 स्थित है। लोगों का मानना है कि वहां कोई एक नहीं बल्कि कई आत्माएं रहती हैं। यहां घनघोर अंधेरा रहता है और आपको ऐसा लगेगा कि कोई बात कर रहा है। कई बार लोगों ने यहां औरत की आत्मा को टहलते हुए देखा है।
No comments:
Post a comment